Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand News: गंगोत्री-यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों का टूटा रिकार्ड, अभी यात्रा के लिए 12 द‍िन का समय शेष

    By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 07:45 PM (IST)

    Chardham Yatra 2022 वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद इस यात्रा सीजन में आस्था का सैलाब उमड़ा है। वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा अपनी रफ्तार पर चल र ...और पढ़ें

    Chardham Yatra 2022 वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा अपनी रफ्तार पर चल रही है।
    Chardham Yatra 2022 वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा अपनी रफ्तार पर चल रही है।

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : Chardham Yatra 2022 वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा अपनी रफ्तार पर चल रही है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में वर्ष 2019 का रिकार्ड भी टूट गया है। गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.12 लाख तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख तीर्थयात्री पहुंचे चुके हैं। अभी चारधाम यात्रा के लिए 12 दिन का समय शेष है।

    26 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री के कपाट

    इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को बंद होने हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भी 27 अक्टूबर को बंद होंगे। इसलिए चारधाम यात्रा में अभी दस दिन का समय शेष है।

    गंगोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर तीर्थ यात्रियों की चहल पहल है। इस बार अच्छी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकार्ड भी बनेगा। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रिकार्ड बन चुका है।

    यह सीजन काफी अच्छा रहा

    वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला यात्रा सीजन है। जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है। चारधाम यात्रा के लिहाज से यह सीजन काफी अच्छा रहा है।

    यात्रियों की स्थिति

    • वर्ष .......गंगोत्री .......यमुनोत्री
    • 2022.....612587........478053 (13 अक्टूबर तक)
    • 2019......530097........466699
    • 2018......477975........393943
    • 2017.......410642........397100
    • 2016.......287679.......160563
    • 2015........160701.......123260
    • 2014.........59704........38244
    • 2013........206456.......238140

    व्यापारियों के चेहरों पर भी लौटी रौनक

    इससे न सिर्फ धामों में रौनक लौटी, बल्कि यहां के स्थानीय जनों तथा व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौटी है। पिछले दस वर्षों की तुलना में सबसे अच्छी यात्रा वर्ष 2019 में चली थी। वर्ष 2019 में गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख यात्री पहुंचे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2022: सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है अहोई अष्टमी का व्रत, पढ़ें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

    27 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट

    शीतकाल के लिए केदारनाथ के कपाट भैयादूज पर्व पर 27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे बंद होंगे। विजयादशमी पर्व पर पंचांग गणना के बाद इसकी घोषणा पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में की गई थी।

    यह भी पढ़ें: 21 अक्टूबर को केदारनाथ-बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी