Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chardham Yatra: अक्षय तृतीया पर इस समय खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, यमुना जयंती पर तय हुआ समय

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 02:43 PM (IST)

    Chardham Yatra 2025 यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे। यमुना जयंती पर 30 अप्रैल को सुबह 1155 बजे श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले ...और पढ़ें

    Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे धाम के कपाट। जागरण आर्काइव
    Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे धाम के कपाट। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे धाम के कपाट
    2. यमुना मंदिर परिसर में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला

    जागरण संवाददाता, बड़कोट (उत्तरकाशी)। Chardham Yatra 2025: यमुना जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया गया, जिसके अनुसार यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

    इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

    गुरुवार यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11: 55 रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- सैलानियों की पसंदीदा जगह बनती जा रही उत्‍तराखंड की ये डेस्टिनेशन, इस साल 114740 पर्यटक बढ़े

    बसों में यात्रा पंजीकरण के लिए ओटीपी नहीं जरूरी

    ऋषिकेश: वहीं संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से देहरादून में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आधार कार्ड पर ओटीपी के जरिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कत बताई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सचिव ने आश्वासन दिया कि जिन यात्रियों को संयुक्त रोटेशन अपनी बसों से भेजेगा उनके लिए ओटीपी अनिवार्य नहीं होगा।

    उनका रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के नंबर पर किया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इस बार आनलाइन रजिस्ट्रेशन को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आधार कार्ड नंबर बताना पड़ रहा है। आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी नंबर आता है। ओटीपी नंबर भरने के बाद आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

    परिवहन कारोबारियों का कहना है कि कई लोगों के जो आधार नंबर मोबाइल से जुड़े थे, वह मोबाइल नंबर अब बंद हो चुके हैं। इससे रजिस्ट्रेशन में दिक्कत हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि आफलाइन रजिस्ट्रेशन में भी यही व्यवस्था अपनाई जाएगी। इससे जब यात्री कतार में लगेंगे तो उन्हें दिक्कत उठानी पड़ेगी। बुधवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से मिला।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Nainital High Court का बड़ा फैसला, उत्‍तराखंड सरकार की मान्यता के बिना नहीं चला सकेंगे मदरसा

    प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं से सचिव को अवगत कराया। प्रतिनिधमंडल ने बताया कि सचिव ने आश्वासन दिया कि संयुक्त रोटेशन की ओर से जिन यात्रियों को अपने वाहनों से भेजा जाएगा उनके पंजीकरण के लिए ओटीपी अनिवार्य नहीं होगा। उनका पंजीकरण आधार नंबर के जरिए हो जाएगा।

    सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि संयुक्त रोटेशन के तहत आने वाली सभी नौ परिवहन कंपनियों के नाम भी यात्रा पोर्टल पर दर्ज होंगे। जिससे यात्री संयुक्त रोटेशन के अंतर्गत चलने वाली कंपनियों में यात्रा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। प्रतिनिधमंडल में संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातयात कंपनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, बलवीर रौतेला आदि शामिल रहे।