Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेंदुए के जबड़े से खींचकर बचाई बच्‍चे की जान

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:00 AM (IST)

    आज शाम नौगांव ब्‍लॉक के गैर गांव में आंगन में खेल रहे एक बच्‍चे को तेंदुए ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने हिम्‍मत दिखाकर बच्‍चे को तेंदुए के जबड़े से खींचा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: नौगांव ब्लॉक के गैर गांव में आज शाम आंगन में खेल रहे आठ साल के बच्चे को तेंदुए ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर बच्चे को तेंदुए के जबड़े से खींचा। तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं पूरी घटना।

    घटना आज शाम करीब सात बजे नौगांव ब्लॉक के गैर गांव के मुंगरसंती क्षेत्र की है। गांव के किशन राणा ने बताया कि अर्जुन सिंह (आठ वर्ष) पुत्र सोबत सिंह घर के आंगन में खेल रहा था। घर के अन्य सदस्य भी आंगन में ही बैठे हुए थे। तभी तेंदुए ने हमला कर अर्जुन को दबोच लिया और खेतों की ओर निकल गया।

    पढ़ें: बकरियों को मारने पहुंचा तेंदुआ, तभी ग्रामीण से हो गया सामना...

    घर के सदस्य तेंदुए के पीछे भागे और शोर मचाकर गांववालों को एकत्र कर लिया। घर के निकट खेतों में ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और बच्चे को उसके जबड़े से खींच लिया। इसके बाद तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। किशन सिंह ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे 108 सेवा की मदद से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया।

    पढ़ें:-अल्मोड़ा में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, कई मवेशियों का कर चुका है शिकार

    पढ़ें:-'शेर' बन किया तेंदुए का सामना, 20 मिनट तक चला संघर्ष फिर...

    पढ़ें: तेंदुए का दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, खौफ में पूरा गांव