विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पांडे का 10वें दिन भी सुराग नहीं, कई टीमें खोज में जुटीं

Published: Mon, 08 Jun 2026 09:08 PM (IST)

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता 24 वर्षीय एमबीए छात्रा बबीता पांडे का 10वें दिन भी कोई सुराग नहीं ...और पढ़ें

लापता बबीता पांडे की फोटो। वहीं, लापता बबीता की खोजबीन को रवाना ट्रेकिंग एसोसिएशन का दल। स्रोत एसोसिएशन

लापता बबीता पांडे की फोटो। वहीं, लापता बबीता की खोजबीन को रवाना ट्रेकिंग एसोसिएशन का दल। स्रोत एसोसिएशन                    

HighLights

  1. एमबीए छात्रा बबीता पांडे दयारा बुग्याल से लापता

  2. 10वें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

  3. आईटीबीपी सहित कई टीमें खोजबीन में जुटीं

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई 24 वर्षीय एमबीए (MBA) छात्रा बबीता पांडे का सोमवार को 10वें दिन भी कोई पता नहीं चल सका है।

लापता छात्रा की तलाश के लिए अब सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है, जिसमें आईटीबीपी (ITBP) के जवान भी शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य संभावित रूटों पर भी खोजबीन तेज कर दी गई है।

ITBP Uttarkashi

चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

स्थानीय पुलिस और प्रशासन बबीता की सुरक्षित तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस, एसओजी (SOG), एसडीआरएफ (SDRF), निम (NIM), वन विभाग और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने दयारा क्षेत्र में दोबारा सघन चेकिंग अभियान चलाया।

  • खोजबीन के प्रमुख क्षेत्र: दयारा के तीन मुख्य मार्गों—बार्सू, रैथल और नटीण के साथ-साथ उससे जुड़े ट्रेक मार्गों, घने जंगलों, खाइयों, गदेरों और झाड़ियों में तलाशी ली जा रही है।

  • दायरे का विस्तार: पुलिस के अनुसार, अब सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाते हुए दयारा से अगोड़ा-डोडीताल मार्ग सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में भी खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

Missing babita  Pandey

29 मई को आई थीं बबीता

नैनीताल के रामनगर (ग्राम चिल्किया) की रहने वाली 24 वर्षीय बबीता पांडे बीते 29 मई को अपने दो साथियों के साथ दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग पर आई थीं।

  • साथी ट्रेकर्स: हरमनप्रीत सिंह (निवासी शाहजहांपुर, यूपी) और हरमन पाल सिंह (निवासी ऊधम सिंह नगर)।

  • कहाँ से हुईं लापता: ट्रेकिंग के दौरान दयारा के पड़ाव 'गोई' से बबीता रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं।

Mountaineering Association

भेजा 8 सदस्यीय दल

छात्रा की खोजबीन को और गति देने के लिए गढ़वाल हिमालय ट्रेकिंग एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने दयारा ट्रेक के लिए अनुभवी स्थानीय ट्रेकर्स का एक 8 सदस्यीय विशेष दल रवाना किया है।

इस खोजी दल में शामिल सदस्य: तमन रतूड़ी, पंकज चौहान, प्रवीण पंवार, प्रवेश राणा, बखत बहादुर, अंकित सिंह, दिनेश भट्ट और दीपक ठाकुर।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों के बीच लापता छात्रा की खोज के लिए सभी टीमें पूरी ताकत झोंक रही हैं, लेकिन फिलहाल सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में लापता बबीता पांडे की तलाश में हेलीकॉप्टर से खोज, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में 7 दिन से लापता है बबीता पांडे, तलाश के लिए उतरेगी निम की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।