Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकल आए

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jun 2017 08:40 PM (IST)

    उत्तरकाशी जिले में आज दोपहर करीब दो बजे भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। झटके महसूस होने पर भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। ...और पढ़ें

    उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकल आए
    उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकल आए

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील उत्तरकाशी में सोमवार को एक बार फिर धरती डोली। दिन में दो बजकर 41 मिनट और 21 सेंकड पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस होने पर भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप का परिमाण तीन आंका गया। उत्तरकाशी में इस साल मार्च से अब तक भूकंप का यह छठवां झटका है।

    भूकंप के झटके उत्तरकाशी, भटवाड़ी, जोशियाड़ा, ज्ञानसू समेत अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए। भयभीत लोगों ने नाते-रिश्तेदारों व परिचितों को फोन कर भी भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अक्षांक्ष 30.7 डिग्री उत्तर और देशांतर 78.4 डिग्री पूरब उत्तरकाशी में था।

     10 किमी की गहराई वाले भूकंप का परिमाण रिक्टर पैमाने पर तीन आंका गया। कम तीव्रता के चलते इससे क्षति की संभावना नहीं है। उधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से जिले में कहीं भी किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

     यह भी पढ़ें: हिमालय में इस परिवर्तन से आ सकते हैं बड़े भूकंप, जानिए

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं भूकंप के झटके  

    खबरें और भी