Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 2 लोगों की हुई मौत; 3 घायल

    Updated: Fri, 29 May 2026 10:18 PM (GMT+05:30)

    उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें ...और पढ़ें

    उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास दुर्घटना की सूचना के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाती एसडीआरएफ की टीम।

    उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास दुर्घटना की सूचना के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाती एसडीआरएफ की टीम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से दो किमी आगे उत्तरकाशी की ओर शुक्रवार देर शाम एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में कार सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी भेजा जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक कार गंगनानी की ओर से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, जो कि गंगनानी से दो किमी आगे रिवर गंगा होटल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा रही है।

    Uttarkashi accident rescue

    सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिन्होंने खाई से महिला समेत दो लोगों के शव निकाले गए हैं।

    वहीं, गंभीर घायल तीन लोगों को खाई से सड़क तक लाया गया, जिन्हें मौके पर पहुंची 108 वाहन में प्राथमिक उपचार देने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटवाड़ी भेजा जा रहा है।

    बता दें कि हादसे की सूचन पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी तत्परता दिखाते हुए राहत व बचाव से संबंधित सभी टीमों को तत्काल मौके लिए रवाना किया था। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    नदी किनारे गिरी कार

    गंगोत्री हाईवे पर हेल्गुगाड से करीब 200 मीटर आगे कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी। गनीमत रही कि कार भागीरथी नदी के किनारे गिरी, यदि कार बीच नदी में गिरती तो हादसे में मृतक व घायलों के नदी के तेज बहाव में बहने का भी खतरा होता।

    हादसे में मृतक दंपती

    • लक्ष्मी (67) पत्नी दामोदर रामटेकर निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
    • दामोदर हरि रामटेकर (77) निवासी नागपुर महाराष्ट्र।

    घायलों के नाम

    • विमल कुमार प्रधान (61) पुत्र बैकुंट प्रधान निवासी भुवनेश्वर ओडिशा।
    • उपासना (54) पत्नी विमल कुमार प्रधान निवासी भुवनेश्वर ओडिशा।
    • चालक यशवीर सिंह (35) पुत्र श्री बाद सिंह निवासी पंजाब।

    108 प्रभारी नरेंद्र बडोनी से मिली जानकारी के अनुसार ती घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून के विकासनगर में नहर में गिरी कार, लखनऊ के 4 युवक सुरक्षित बचाए गए

    यह भी पढ़ें- टिहरी के नरेंद्रनगर बाजार में मिनी ट्रक का कहर: 3 पिलर ध्वस्त, आवासीय भवन का बरामदा गिरा