विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी: मुखेम रेंज के जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान

Published: Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM (IST)

उत्तरकाशी वन प्रभाग की मुखेम रेंज में शनिवार को लगी आग विकराल हो गई। डांग पोखरी गांव के ऊपर जंगल दिनभर धू-धूकर जलता रहा।

उत्तरकाशी के पोखरी गांव के ऊपर लगी आग।

उत्तरकाशी के पोखरी गांव के ऊपर लगी आग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी वन प्रभाग में जंगल में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को वन प्रभाग की मुखेम रेंज में लगी आग दिन चढ़ते-चढ़ते विकराल हो गई।

इस आग से अमूल्य वन संपदा के साथ वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

शनिवार को दोपहर में डांग पोखरी गांव के ऊपर मुखेम रेंज के जंगल से दिनभर धुआं उठता रहा। शुरुआत में यह आग कम नजर आ रही थी।

लेकिन दिन ढलते ही यह आग विकराल होती चली गई, जिससे बढ़े पैमाने पर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

इधर, संकुर्णाधार से लगे ऊंचाई वाले जंगलों में भी आग लगी रही। वन क्षेत्राधिकारी मुखेम रेंज गोविंद सिंह पंवार ने बताया कि वनाग्नि की सूचना पर तीन से चार वन कर्मियों की टीम को वनाग्नि नियंत्रण के लिए भेजा गया है।

बताया कि अभी फायर वाचरों की तैनाती नहीं हुई है। रविवार से प्रत्येक रेंज में दो-दो फायर वाचरों की तैनाती की उम्मीद है, इससे वनाग्नि नियंत्रण में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर: हिरमोली गांव में चार दिन से धधक रहे जंगल, ग्रामीणों में आक्रोश

यह भी पढ़ें- फायर सीजन शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड में 42 हेक्टेयर जंगल राख, 56 जगहों पर आग के मामले आए सामने