Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुनोत्री रूट में सड़क पर पलटी स्कार्पियो, फरीदाबाद के दस यात्री घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jun 2017 08:37 PM (IST)

    यमुनोत्री हाईवे पर पीपलमंडी के निकट युनोत्री जा रहा यात्रियों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में फरीदाबाद के दस यात्री घायल हो गए। ...और पढ़ें

    यमुनोत्री रूट में सड़क पर पलटी स्कार्पियो, फरीदाबाद के दस यात्री घायल
    यमुनोत्री रूट में सड़क पर पलटी स्कार्पियो, फरीदाबाद के दस यात्री घायल

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री हाईवे पर पीपलमंडी के निकट युनोत्री  जा रहा यात्रियों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में फरीदाबाद के दस यात्री घायल हो गए।  

    हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। स्कार्पियो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया। 

    पुलिस के मुताबिक वाहन में दस यात्री सवार थे। सभी यात्री फरीदाबाद के हैं। जो यमुनोत्री जा रहे थे। घायलों में प्रवीन गर्ग, दीपा गर्ग, आंचल, लक्षिता, विवेक शर्मा, रीचा शर्मा, याची, गंगा व राजेंद्र चौहान  शामिल है। सभी जीवन नगर इंद्रा कांपलेक्स फरीदाबाद निवासी हैं।  

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में भागीरथी में समाया वाहन, दो बच्चों समेत 12 लापता

    यह भी पढ़ें: डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक घायल

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में यूटीलिटी खाई में गिरी, पति-पत्नी सहित तीन घायल