Uttarakhand PCS Topper: पहले ही प्रयास में उत्तरकाशी की प्रकृति नेगी की बड़ी सफलता, डिप्टी एसपी बनीं
उत्तरकाशी की प्रकृति नेगी ने अपने पहले ही प्रयास में राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक का पद प्राप्त किया है। ...और पढ़ें

अपने दादा-दादी के साथ प्रकृति नेगी। स्रोत स्वजन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। अपनी मेहनत, लगन व संघर्ष के बल पर उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी ने अपने गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।
प्रकृति का चयन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक के साथ पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए हुआ है। खास बात ये है कि प्रकृति ने अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की है।
जिला मुख्यालय से लगे बड़ेथी चुंगी निवासी होटल व्यवसायी रविंद्र नेगी की पुत्री प्रकृति नेगी ने वर्ष 2016 में गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इसके बाद वर्ष 2019 में देहरादून के एसजीआरआर पीजी कालेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्नातक के अंतिम वर्ष से ही प्रकृति ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।
इस दौरान करीब दो साल तक देहरादून के ही एक कोचिंग संस्थान में प्रकृति ने तैयारी की। इसके बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर भी प्रकृति ने तैयारी की। इससे पहले प्रकृति ने संघ लोक सेवा आयोग की भी परीक्षा दी।
हालांकि उसमें प्रकृति का चयन नहीं हो पाया। लेकिन पहली बार वह उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुई और अपनी मेहनत व समर्पण के दम पर राज्य पुलिस सेवा के लिए चयनित हो गई है।
राज्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को प्रकृति ने नियमित अध्ययन के साथ नोट्स बनाकर परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी SDM, संघर्षों को हराकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: पिता पुलिस सेवा में... मां शिक्षिका, बेटी बनी उप शिक्षा अधिकारी