Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता की तलाश तेज, खाली की जा रही गोई झील

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

    दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पांडे की तलाश में उत्तरकाशी प्रशासन ने गोई पड़ाव क्षेत्र में खोज अभियान तेज कर दिया है। ...और पढ़ें

    बुधवार शाम तक बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकाला जा चुका था। जागरण

    बुधवार शाम तक बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकाला जा चुका था। जागरण

    HighLights

    1. बबीता पांडे की तलाश में खोज अभियान तेज

    2. गोई झील को खाली कर सुराग ढूंढे जा रहे

    3. भालुओं की गुफाओं और दुर्गम स्थानों की तलाशी

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई बबीता पांडे की तलाश में प्रशासन, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने खोज अभियान तेज कर दिया है।

    अब खोज अभियान को नए क्षेत्रों तक विस्तार देते हुए गोई पड़ाव क्षेत्र स्थित झील को खाली करने के साथ-साथ आसपास मौजूद भालुओं की संभावित गुफाओं और दुर्गम स्थानों की भी गहन तलाशी ली जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, खोज टीम को आशंका है कि झील में युवती से जुड़ा कोई सुराग, मोबाइल फोन या अन्य सामान मिल सकता है। इसी संभावना के आधार पर लगभग साढ़े सात फीट गहरी और करीब 50 मीटर से अधिक चौड़ी झील का पानी निकालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मौके पर दो वाटर पंप लगाए गए हैं और बुधवार शाम तक बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकाला जा चुका था।

    लगाए गए दो वाटर पंप 

    खोज अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग सहित अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। टीमों द्वारा झील के आसपास के क्षेत्र, जंगलों, खाइयों और कठिन भूभागों में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

    इसके साथ ही टीम एक बार फिर उन स्थानों को भी खंगाल रही है, जहां भालुओं की संभावित गुफाएं होने की संभावना जताई जा रही है। अभियान से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए प्राकृतिक आश्रय स्थलों और वन क्षेत्रों की भी गहन जांच की जा रही है।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि लापता बबीता का पता लगाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों और तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है तथा खोज अभियान लगातार जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- दयारा बुग्याल से लापता बबीता मामले से चर्चा में आया 'खैट पर्वत', रहस्यों से भरी है नौ परियों की कहानी

    यह भी पढ़ें- दयारा बुग्याल से लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश जारी, 19 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    खबरें और भी