यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chardham Yatra Update: गंगोत्री में चार और यमुनोत्री में एक जगह लैंडस्लाइड, आठ घंटे तक बंद रहा हाईवे
बीते शुक्रवार रात वर्षा के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन हुआ जिससे मार्ग बाधित हो गया। गंगोत्री हाईवे पर नेताला समेत चार स्थानों पर मलबा ...और पढ़ें

HighLights
- गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन
- मलबे से बाधित हुआ यातायात
- बीआरओ, एनएच ने खुलवाया मार्ग
जागरण टीम, उत्तरकाशी/बड़कोट। मानसून सीजन में वर्षा का दौर शुरू होते ही गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन आवाजाही बाधा बनने लगे हैं। बीते शुक्रवार मध्य रात्रि से रूक-रूककर हुई वर्षा के चलते गंगोत्री हाईवे जहां नेताला समेत चार जगहों पर मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया।
वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ के पास मलबा व बोल्डर आने से आवाजाही ठप हो गयी। सूचना पर सुबह 4 घंटे बाद यमुनोत्री हाईवे व करीब 8 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही बहाल की जा सकी।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार मध्य रात्रि को वर्षा के चलते गंगोत्री हाईवे पर नेताला समेत दो-तीन स्थानों पर मलबा व बोल्डर आने का सिलसिला शुरु हो गया था। सूचना पर पहुंची बीआरओ की टीम ने नेताला में मार्ग सुचारू करने का प्रयास किया।
मलबे में फंसे वाहन सुरक्षित निकाले गये, जिसके बाद यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी। सुबह तक नेताला के साथ ही बिशनपुर, लालढांग व हेल्गूगाड़् में भी भारी मलबा व बोल्डर आने से हाईवे पर छोटे-बड़े सभी तरह के वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ में भी मलबा व बोल्डर आये।
सूचना पर शनिवार सुबह 5 बजे बाद गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ व यमुनोत्री हाईवे पर एनएच की टीम ने मशीनों की मदद से हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया, जिसमें करीब 9 बजे गंगोत्री हाईवे के नेताला व यमुनोत्री हाईवे के पालीगाड़ में मलबा हटवाकर आवाजाही सुचारू करवायी गयी।
खबरें और भी
इसके बाद करीब 11 बजे गंगोत्री हाईवे के लालढांग, करीब 12 बजे हेल्गूगाड़ में मलबा व बोल्डर हटाये गये। वहीं, दोपहर बाद करीब 12:39 बजे बिशनपुर में मलबा व बोल्डर आने से बंद गंगोत्री हाईवे को खोला गया। हालांकि उक्त जगहों पर वर्षा के चलते मलबा व बोल्डर आने का खतरा बरकरार है।