विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुनोत्री राजमार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 22 Mar 2018 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 11:07 AM (IST)

यमुनोत्री राजमार्ग औजरी के निकट डबरकोट में बारिश के कारण देर रात से बंद रहा। राजमार्ग विभाग ने दोपहर में ...और पढ़ें

यमुनोत्री राजमार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस
यमुनोत्री राजमार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

बड़कोट, उत्‍तरकाशी [जेएनएन]: यमुनोत्री राजमार्ग औजरी के निकट डबरकोट में बारिश के कारण देर रात से बंद रहा। राजमार्ग विभाग ने दोपहर में लगभग 6 घंटे बाद राजमार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू किया। इस दौरान दोनों ओर से आने-जाने वाले घंटों राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे।

बीते यात्राकाल में भी डबरकोट में पहाड़ी के दरकने के कारण यह राजमार्ग इसी स्थान पर जहां तीन सप्ताह तब बंद रहा था, वहीं पूरे यात्राकाल में यह मार्ग बीच-बीच में बंद होता रहा। इसके कारण यात्रियों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग का भी निर्माण किया गया था, लेकिन वैकल्पिक मार्ग सुरक्षित व सुविधाजनक न होने के कारण दिक्कतें लगातार बनी रही। एनएच के ईई नवनीत पांडेय ने बताया कि राजमार्ग को दोपहर में यातायात के लिए खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: चारधाम में हुई बर्फबारी, दून में ओलावृष्टि; अगले 24 घंटे बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, शुक्रवार रात से उत्तराखंड में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।