Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन: स्यानाचट्टी-रानाचट्टी खुला, पालीगाड़-सिलाई बैंड अभी भी बंद

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:02 PM (IST)

    मानसूनी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़, सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के पास मलबा आने से यातायात बाधित हुआ। ...और पढ़ें

    स्मानाचट्टी में खुला यमुनोत्री हाईवे।

    स्मानाचट्टी में खुला यमुनोत्री हाईवे।

    HighLights

    1. यमुनोत्री हाईवे पर मानसूनी भूस्खलन से यातायात प्रभावित

    2. स्यानाचट्टी और रानाचट्टी में हाईवे बहाल किया गया

    3. पालीगाड़ और सिलाई बैंड पर मार्ग खोलने के प्रयास जारी

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। मानसूनी वर्षा के बीच हो रहे भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे के खुलने व बंद होने का सिलसिला जारी है।

    मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़, सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी व रानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण मलबा व बोल्डर आने से बंद हुआ।

    सूचना पर एनएच बड़कोट ने एक्सावेटर व बैक हो लोडर मशीनों की मद  से स्यानाचट्टी व रानाचट्टी मेंं बंद हाईवे को खोल दिया है।

    लेकिन पालीगाड़ व सिलाई बैंड हाईवे अब भी बंद है, जिसे खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार अन्य दो स्थानों पर भी हाईवे को जल्द ही खोल दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यमुनोत्री हाईवे बंद; बदरी-केदारनाथ यात्रा सुचारू

    यह भी पढ़ें- स्यानाचट्टी में यमुनोत्री हाईवे बहाली का 80% काम पूरा, आज शाम तक यातायात शुरू होने की उम्मीद