तीन दिन बाद स्यानाचट्टी में खुला यमुनोत्री हाईवे, कांवड़ यात्रियों ने ली राहत की सांस
स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण तीन दिन से बाधित यमुनोत्री हाईवे रविवार देर शाम यातायात के लिए खोल दिया गया है। ...और पढ़ें

स्यानाचट्टी में हाईवे के खुलने के बाद गुजरते दुपहिया वाहन चालक
HighLights
स्यानाचट्टी में यमुनोत्री हाईवे तीन दिन बाद खुला।
भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित था।
कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को मिली राहत।
संवाद सूत्र, उत्तरकाशी। बीते शुक्रवार से स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन के चलते बाधित यमुनोत्री हाईवे तीन दिन बाद रविवार देर शाम यातायात के लिए खोल दिया गया है। हालांकि हाईवे पर अभी भी भूस्खलन का खतरा बरकरार है।
इस कारण स्थानीय व कांवड़ यात्री जोखिम के बीच यात्रा करने को मजबूर हैं। यूं तो मानसूनी वर्षा के बीच यमुनोत्री हाईवे के जगह-जगह बाधित होने का सिलसिला जारी है, जिसमें पालीगाड़, सिलाई बैंड, झज्जरगाड़, बाडिया आदि स्थान शामिल हैं।
लेकिन बीते शुक्रवार को स्यानाचट्टी के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे इस तरह बाधित हुआ कि यहां एनएच बड़कोट के समक्ष यातायात बहाली को लेकर चुनौती खड़ी हो गई थी।
वहीं,भूस्खलन के चलते आबादी क्षेत्र भी खतरे की जद में था। खड़ी पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के चलते यहां हाईवे पर यातायात बहाली के प्रयास नहीं हो पा रहे थे।
रविवार को एनएच की टीम ने दिनभर भूस्खलन के चलते हाईवे पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों को तोड़कर व मलबे को हटाकर देर शाम तीसरे दिन आवाजाही बहाल करवाई, जिससे स्थानीय लोगों व कांवड़ यात्रियों ने राहत की सांस ली है।