Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी: यमुनोत्री यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:24 PM (IST)

    उत्तरकाशी के जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है।

    अलग-अलग घटनाओं में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिससे चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी 40 वर्षीय महिला श्रद्धालु प्रतिभा मिश्रा की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई।

    उन्हें बेहोशी की हालत में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

    वहीं दूसरी घटना रविवार तड़के करीब 3:45 बजे सामने आई। एक नेपाल मूल के मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 65 वर्षीय उदय गजानन तांबे निवासी नासिक महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

    दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रारंभिक तौर पर दोनों मामलों में मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं माना जा रहा है।

    चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में हुई इन घटनाओं ने यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं और आवश्यक सावधानियां बरतें।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में सड़क हादसों का कहर: हल्द्वानी-लालकुआं में तीन माह में 14 मौतें