Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Johar ने रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'वेड' के गाने पर जमकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 09:34 PM (IST)

    Karan Johar Viral Video फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म निर्देशक करण जौहर के साथ फिल्म वेड के गाने पर डांस किया है। उनका गाना वायरल हो गया है। इस ...और पढ़ें

    Karan Johar Viral Video: करण जौहर फिल्म अभिनेता है।
    Karan Johar Viral Video: करण जौहर फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar Viral Video: रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्हें करण जौहर के साथ फिल्म वेड के गाने वेड लावलय पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है

    रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे खास दोस्त करण जौहर ने वेड लावलय पर डांस किया है। वेड 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है। लव यू करण जौहर। थैंक यू सो मच।' वीडियो में रितेश देशमुख और करण जौहर को साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों फिल्म के स्टेप साथ में शुरू करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

    यह भी पढ़ें: 'कैरेक्टर ढीला है' में नजर आईं Zareen Khan ने कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रोल्स ने कहा- सनी लियोनी की...

    वेड लावलय मराठी गाने को अजय-अतुल ने बनाया है

    वेड लावलय मराठी गाने को अजय-अतुल ने बनाया है। वहीं, गाने को विशाल ददलानी और अजय गोगावले ने गाया है। फिल्म में जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावडे की भी अहम भूमिका है। वहीं फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में है। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ रितेश देशमुख निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखने वाले है। वह कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill को शरारा में देख दीवाने हुए फैंस, कहा- यह चांद सा रोशन चेहरा

    वेड फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे

    वेड फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे। हाल ही में सलमान खान ने रितेश देशमुख के जन्मदिन पर स्पेशल कैमियो वीडियो शेयर किया था। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। वह फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह अब फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने जेनेलिया डिसूजा से शादी की है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पत्नी के साथ रील वीडियो बनाते भी नजर आते है। जेनेलिया से उन्हें 2 बेटे भी है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते भी नजर आते है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)