गुलाब जल चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने में मददगार होता है, इसे आप किसी भी मौसम में चेहरे पर लगा सकते हैं।
यह स्किन को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है, इसे चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं।
कई बार थकान की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है ऐसे में आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुलाब जल के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है, यह एंटी-एजिंग के रूप में काम करता है।
अगर आपको डार्क सर्कल हैं, तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कई बार धूप के संपर्क में आने से चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो जाती है, इससे बचने के लिए आप चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं, इससे पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।