सर्दियों में मूंगफली खाने के 5 फायदे


By Mahak Singh08, Dec 2022 06:45 PMjagran.com

सर्दी और मूंगफली

ठंड का मौसम आते ही सड़कों पर मूंगफली, गजक, चिक्की के ठेले लगने लगते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दी के मौसम और मूंगफली का आपस में क्या रिश्ता है?

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होने के साथ वसा, माइक्रो और मैक्रो-न्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं और यह बादाम, काजू, अखरोट जितनी महंगी नहीं होती है।

वजन

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो मूंगफली खाएं, यह भूख कम करने का काम करती है लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा न खाएं।

विटामिन

मूंगफली खनिज, विटामिन, प्रोटीन, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फाइबर, फोलेट, फास्फोरस और मैग्नीशियम का एक बड़ा स्रोत है।

ब्लड शुगर

मूंगफली की थोड़ी मात्रा को भी डायबिटीज डाइट में शामिल किया जा सकता है।

दिल

मूंगफली दिल के रोगों के जोखिम को बढ़ाने वाले कई कारकों को प्रबंधित करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

प्रोटीन

100 ग्राम मूंगफली में करीब 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है इसलिए यह सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है।