बरसात के मौसम में नाखूनों का इन 5 तरीकों से रखें ख्याल


By Priyam Kumari05, Jul 2025 06:00 PMjagran.com

मानसून में नाखूनों का ध्यान कैसे रखें?

बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जो अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। अक्सर लोग मानसून में नाखूनों में इंफेक्शन की समस्या से परेशान रहते हैं।

नाखूनों को इंफेक्शन से कैसे बचाएं?

बरसात के दिनों नाखून भीग जाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी होता है। साथ ही, नमी की वजह से उसमें खुजली होने लगती है।

नाखूनों का ख्याल रखने के टिप्स

कई बार नाखूनों की दिक्कत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नाखूनों की सही देखभाल बेहद जरूरी है। आइए आज हम आपको बताएंगे इस सीजन नाखूनों का ख्याल रखने के खास तरीकों के बारे में।

You may also like
बारिश में भीगने के बाद खुजली से राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे
मानसून में पिंपल्स को कम करने के लिए क्या करें?

सफाई का रखें ध्यान

बारिश के दिनों में गंदे पानी की वजह से पैरों के साथ-साथ नाखूनों की सफाई का ध्यान रखें। नाखूनों में गंदगी चिपक गई है, तो वह नाखून को डैमेज करती है।

नमी से रहें दूर

नाखूनों में फंगल इंफेक्शन सबसे ज्यादा नमी के कारण से ही फैलता है। मानसून के मौसम में हर समय जूते पहनने से बचें।

एंटी फंगल पाउडर लगाएं

अगर आपके पैरों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन हो गया है, तो उसप एंटी फंगल पाउडर लगाएं। ऐसा करने से नाखून खराब नहीं होंगे।

खुले फुटवियर पहनें

बारिश के दिनों में जूते पहनने से बचें। इसकी जगह आप ऐसे फुटवियर का चुनाव करें, जो हवादार हो। यह फंगल इंफेक्शन से बचने में मदद करेगा।

नेल एक्सटेंशन न करें

बरसात के मौसम में नेल एक्सटेंशन भूलकर भी न करवाएं। यह नमी को कैद करते हैं, जिससे असल नाखूनों को कमजोर कर देने का खतरा रहता है।

इन टिप्स की मदद से मानसून में नाखूनों का ख्याल रखें। ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva