दिनभर की भागदौड़ के बाद कई बार लोग रात में कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।
रात का खाना हर किसी के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन इन 6 फूड्स को डिनर में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
डिनर में मसालेदार खाना भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अक्सर ऐसी चीजें रात में सीने में जलन और अपच जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं।
रात में मीठा खाने से शुगर लेवल अचानक बढ़ता है और मोटापा तेजी से बढ़ सकता है।
कॉफी, चाय या चॉकलेट जैसी चीजों में कैफीन होता है, जो दिमाग को एक्टिव बनाए रखता है और नींद में दिक्कत डालता है।
रेड मीट में प्रोटीन और फैट अधिक होते हैं, जो रात में पचाने में ज्यादा समय लेते हैं और पेट में भारीपन देते हैं।
रात में सोने से पहले चने की दाल नहीं खानी चाहिए। इससे पाचन में दिक्कत, गैस, एसिडिटी या पेट फूलने वाली समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादा नमक वाले फूड्स सोडियम का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे रात में सूजन या हाई BP की समस्या हो सकती है।
इन चीजों को डाइट में शामिल न करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva