खाली पेट सत्तू पीने के फायदे


By Akshara Verma17, Jul 2025 03:30 PMjagran.com

सत्तू पीने के फायदे

सत्तू एक लाभदायक ड्रिंक है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है। क्या आप जानते हैं खाली पेट सत्तू पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके 7 फायदे।

पाचन तंत्र में सुधार

सत्तू में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खाली पेट सत्तू पीने से पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है।

वजन में कमी

वजन कम करने के लिए सत्तू एक बेस्ट ड्रिंक है। आप वजन को कम करने के लिए रोज खाली पेट इस जूस को पी सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भूख को कम करता हैं।

ऊर्जा का स्रोत

शरीर में ऊर्जा लेने के लिए आप खाली पेट इसका सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

गर्मी से बचाव

सत्तू एक ठंडी ड्रिंक होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। खाली पेट सत्तू पीने से गर्मी के प्रभाव से बचा जा सकता है।

हेल्दी त्वचा

सत्तू में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसे खाली पेट सत्तू पीने से त्वचा को काफी पोषण मिलता हैं।

इम्यून सिस्टम में मजबूती

सत्तू में एंटी-ऑक्सीडेंट होता हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। साथ ही, स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

खाली पेट सत्तू पीने से आप इन फायदों का लाभ उठा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva