शादी के बाद एक दुल्हन की सबसे खास पहचान उसकी मांग में लगा सिंदूर होता है। आजकल नई-नवेली दुल्हनों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव सिंदुर लगाना पसंद है। अगर आप भी इन्हीं में से एक है, तो आइए नजर डालते हैं स्टोरी पर।
अगर आप एक साधारण और क्लासिक लुक चाहती हैं, तो सिंदूर को अपनी मांग में एक पतली सी लाइन के रूप में लगा सकती हैं। यह लुक बेहद शानदार लगता है।
डबल सिंदूर लाइन एक ट्रेंडिंग स्टाइल है, जो शादी के बाद की दुल्हन को एक नया और ग्लैमरस लुक देता है। यह खासकर उन दुल्हनों के लिए अच्छा होता है जो अपने सिंदूर लुक को थोड़ा स्टाइलिश और आकर्षक बनाना चाहती हैं।
चौड़ी सिंदूर लाइन उन दुल्हनों के लिए बेहतरीन है, जो अपनी मांग में एक भव्यता और वैभव चाहते हैं। यह लुक खासकर राजस्थानी या पंजाबी शादियों में देखने को मिलता है, जहां दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का तरीका थोड़ा अट्रैक्टिव होता है।
शादी के बाज आप ग्लैमरस लुक के लिए सिंदूर को मांग टिक्के के साथ अट्रैक्टिव लुक देते हुए लगा सकती हैं।
शादी के बाद आप चाहे, तो अपने हेयरलाइन के नीचे एक इंच की पतली, छोटी लाइन जोड़कर भी सिंदूर लगा सकती हैं। यह कम से कम होने के बावजूद भी आपको स्टाइलिश और खूबसूरत लुक देगा।
शादी के बाद बंगाली दुल्हनें आपने ससुराल में रॉयल और खूबसूरत लुक के लिए तोड़ा मोटा और उल्टा सिंदुर लगाती हैं। वह अपने सिंदूर को पूरे बालों में मांग निकाल कर धुंधले पैटर्न में भर देता है।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram