Salman की हीरोइन के ये लुक्स करें ट्राई, 50 में भी दिखेंगी 25 जैसी


By Priyam Kumari29, Mar 2025 06:08 PMjagran.com

Salman Khan की एक्ट्रेस

सलमान खान की हीरोइन सोनाली बेंद्रे खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह अपने स्टाइल और फैशन सेंस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं।

Sonali Bendre की ड्रेसेज

50 की उम्र में भी सोनाली बेंद्रे एथनिक आउटफिट के अलावा वेस्टर्न वियर में भी शानदार नजर आती हैं। ऐसे में हम आपके लिए उनकी कुछ ड्रेसेज लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

शरारा सूट

फेस्टिव हो या वेडिंग सीजन शरारा सूट हर महफिल में खिलते हैं। आप भी सोनाली की तरह शरारा सेट खरीद सकती हैं। इसके साथ लाइट वेट ज्वेलरी पहनें।

धोती स्टाइल ड्रेस

50 की उम्र में खूबसूरत और स्टाइल नजर आना चाहती हैं, तो इस तरह की धोती स्टाइल ड्रेस कैरी करें। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ श्रग स्टाइल किया है, जो लुक को एलिगेंट बना रहा है।

सीक्विन वर्क साड़ी

सलमान की एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की सीक्विन वर्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसी साड़ी पार्टी-फंक्शन के लिए बेस्ट है।

लूज ड्रेस

अगर आप ऑफिस गोइंग वुमन हैं, तो ऐसी लूज ड्रेस को पहनकर क्लासी और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ हैंडबैग भी कैरी किया है।

को-ऑर्ड सेट

50 प्लस महिलाएं एक्ट्रेस के जैसा को-ऑर्ड सेट पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

जरी वर्क लहंगा

दोस्त की शादी के लिए लहंगा की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के ये जरी वर्क लहंगा को कैरी करें। ऐसा लहंगा पर महफिल में चार चांद लगा सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iamsonalibendre)