सलवार सूट के साथ दुपट्टा कैसे स्टाइल करें?


By Akshara Verma29, Mar 2025 01:40 PMjagran.com

सूट पर कैरी करें दुपट्टा के स्टाइल

क्या आप सिंपल सलवार सूट के स्टाइल को खूबसूरत बनाना चाहती हैं? तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कई तकह के दुपट्टा स्टाइल करने के ऐसे तरीके, जिन्हें देख आप भी स्टाइलिश लुक क लिए कॉपी कर सकती हैं। आइए देखते हैं।

फ्रंट ड्रेप स्टाइल

फ्रंट ड्रेप, सलवार सूट के साथ एक बहुत ही ट्रेंडी और रॉयल लुक देने वाला तरीका है। इस स्टाइल में दुपट्टा आपके सीने पर एक साइड से दूसरी साइड तक डाला जाता है। यह स्टाइल खासतौर पर बड़े इवेंट्स जैसे शादी, रिसेप्शन या पार्टी के लिए परफेक्ट है।

कैसे करें स्टाइल

दुपट्टे को एक साइड से लेकर सीने के पार दूसरे कंधे तक रखें। फिर, इसे अपनी कमर के नीचे फोल्ड करें और दूसरे कंधे पर लटका लें। इस लुक को आप साड़ी की तरह भी ड्रेप कर सकती हैं।

गर्दन के चारों ओर लपेटें

इस स्टाइल में दुपट्टे को अपनी गर्दन के चारों ओर लपेट कर एक आकर्षक और ठंडा लुक पाया जाता है। यह स्टाइल उस वक्त बहुत फायदेमंद होता है जब आपको गर्मी में कुछ हल्का और आरामदायक पहनना हो।

कैसे करें स्टाइल

दुपट्टे को अपनी गर्दन के चारों ओर लपेटें। फिर, इसे एक छोटे नॉट से लॉक करें और किसी भी साइड से एक छोटा सा ड्रेप करके छोड़ दें।

एक साइड पर पिन लगाएं

यह स्टाइल खासतौर पर फॉर्मल और समर लुक्स के लिए उपयुक्त है। इसे बहुत आसानी से और जल्दी किया जा सकता है, और यह एक आरामदायक लुक देता है। इसे आप कामकाजी दिन या दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान भी पहन सकती हैं।

कैसे करें स्टाइल

दुपट्टे को एक कंधे पर डालें और उसे शरीर के आसपास लपेटें। फिर, इसे दूसरे कंधे पर पिन कर लें।

दुपट्टे का मिनिमल स्टाइल

मिनिमलिस्ट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए, दुपट्टा को सिर या गर्दन पर हल्का सा कैरी करना एक बेहतरीन विकल्प है। इससे आपके लुक में एक साधारण और ठंडा वाइब आता है।

कैसे करें स्टाइल

दुपट्टे को सिर पर हल्के से डालें और इसे नॉट के रूप में बांधें। इससे आपके लुक में एक आरामदायक और सुंदर टच जुड़ता है।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik