सिंपल लुक में जान डाल देंगे एक्ट्रेस के ये Styling Tips


By Priyam Kumari29, Mar 2025 01:10 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस Samantha

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। वह एक्टिंग के अलावा फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

Samantha के ग्लैमरस लुक्स

सामंथा रूथ प्रभु हर आउटफिट में काफी प्यारी लगती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस के होश उड़ाती नजर आती हैं।

महिलाओं के लिए स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप किसी खास मौके पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन स्टाइलिंग टिप्स को जरूर ट्राई करें।

शिमरी गाउन

पार्टी या डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी शिमरी गाउन स्टाइल कर सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

मॉडर्न साड़ी

महिलाओं को हर खास मौके पर साड़ी पहनना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप ऑफिस या पार्टी में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो इस तरह की स्टाइलिश और मॉडर्न साड़ी को जरूर ट्राई करें।

क्रॉप शर्ट विद ट्राउजर

एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप शर्ट संग ब्राउन ट्राउजर पहना है, जिसमें उनका लुक काफी क्लासी और एलिगेंट लग रहा है। ऐसी ड्रेस ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है।

डेनिम जंपसूट

अपने लुक को स्टाइलिश और स्टनिंग बनाने के लिए सामंथा की तरह डेनिम जंपसूट ट्राई करें। इसके साथ बालों को खुला रख सकती हैं।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट ड्रेस में सामंथा का लुक बहुत बोल्ड लग रहा है। आप भी पार्टी के लिए ऐसी ड्रेस को अपने वॉडरोब में शामिल करें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@samantharuthprabhuoffl)