सुपरस्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा अपने स्टाइल और फैशन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन सुनीता हर आउटफिट में काफी खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं गोविंदा की लेडी लव की ड्रेसेज पर।
पीच कलर के शरारा सूट में सुनता बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह के सूट शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करें।
सुनीता को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस तस्वीर में उन्होंने रेड कलर की शिमरी साड़ी पहनी है, जिसमें वह ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल करें।
ऑफिस गोइंग वुमन के पास ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। इस तरह के सेट बॉसी और क्लासी लुक देती हैं।
सुनीता ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ओवरसाइज शर्ट कैरी किया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करके शानदार लग सकती हैं।
शादी-फंक्शन में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस तरह के प्लाजो सूट को ऑप्शन में रखें। गोविंदा की वाइफ का ये लुक काफी गॉर्जियस है।
रेड कलर की वेस्टर्न ड्रेस में गोविंदा की लेडी लव अप्सरा जैसी लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को नाइट पार्टी के लिए कॉपी करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@officialsunitaahuja)