क्या आप जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए खाने वाले अनार के छिलकों से नेचुरल हेयर डाई बन सकती हैं, जी हां। आइए जानते हैं कि कैसे अनार के छिलकों की मदद से हम अपने बालें को काला कर सकते हैं। साथ ही, यह बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं।
घर पर नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए आप 1 कटोरी सूखे हुए अनार के छिलके, 2 कप पानी, थोड़ी सी चाय पत्ती, 1 चम्मच आंवला और बालों में गहरा काले रंग के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर लीजिए।
बालों को मजबूत और मुलायम करने के साथ-साथ नेचुरल काला करने के लिए आप हमारी बताई गई इस डाई का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अनार के छिलकों को लीजिए और उन्हें अच्छे से सुखा लें। सूखने के बाद आप छिलकों को मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिए।
छिलकों को अच्छे से पीसने के बाद एक बर्तन लीजिए और उसमें 2 कप पानी डालें। कटोरी में पानी के साथ पीसे हुए सारे छिलकों को डालकर धीरे- धीरे और मंदी आंच पर अच्छे से उबालें।
जब पानी अच्छे से उबल जाए, तब इसमें चायपत्ती और कॉफी पाउडर को मिलाकर कुछ देर के लिए और गैस पर उबलने दें।
जब पानी में चायपत्ती और कॉफी पाउडर का कलर दिखने लगे और जब पानी आधा हो जाए, तब बर्तन को गैस से नीचे उतरे।
एक चन्नी की मदद से पानी को अच्छे से छाने और उसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए, तब आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
यह बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं नेचुरल काला करता है। साथ ही, अनार में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स और टैनिन बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इस डाई का इस्तेमाल करने से आपके बालों में मौजूद डैंड्रफ में भी कमी आएगी और बालों की लंबाई में भी तेजी होगी।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik