आईपीएल 2025 का 18वां सीजन शुरू होने में अब सिर्फ चंद दिन ही बाकी हैं। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा।
इसी दौरान, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी ऑल-टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन चुनी।
एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 7 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। वहीं, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को 12वें खिलाड़ी के तौर पर रखा है।
एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग की जिम्मेदारी क्रिस गेल और रोहित शर्मा को दी है। इसके अलावा, विराट कोहली को नंबर तीन पर रखा है।
नंबर चार पर मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का चयन किया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पांचवें नंबर पर रखा है।
बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का टीम में चयन किया गया है। ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को जगह दी है।
स्पिन गेंदबाज के तौर पर युजवेंद्र चहल को चुना है। जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को दी गई है।
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह