‘ये है मोहब्बतें’ की रूही के एथनिक्स शादी में करें ट्राई


By Akshara Verma01, Apr 2025 10:00 AMjagran.com

रूही के एथनिक लुक्स

शादी में गॉर्जियस दिखने के लिए आप इशिता की बेटी रूही के एथनिक लुक ट्राई कर सकती हैं। आइए नजर डालते हैं रॉयल और स्टाइलिश आउटफिट्स पर।

ब्लैक साड़ी

ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही, एक्ट्रेस के गोल्डन झुमके साड़ी के लुक में चार चांद लगा रहे है। यंग गर्ल्स शादी में अट्रैक्टिव लुक के लिए साड़ी को स्टाइल को बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

डीप नेक ब्लाउज विद लहंगा

एक्ट्रेस का मिरर वर्क लहंगा और डीप नेक ब्लाउज देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है। शादी में मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ आप लहंगे को कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड सूट

मेंहदी फंक्शन में आप स्टाइलिश लुक के लिए एक्ट्रेस के सिंपल और डिसेंट लुक देने वाले सूट को कॉपी करें। साथ ही, लॉन्ग हैवी इयररिंग्स और ब्रेड हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

ट्यूब ब्लाउज विद शिमरी साड़ी

ब्लैक साड़ी के साथ एक्ट्रेस के हॉट लुक लेने के लिए ट्यूब ब्लाउज कैरी किया है। शादी में ग्लैमरस और सेसी लुक के लिए आप एक्ट्रेस की साड़ी को फुल स्लीव्स ब्लाउज और बोल्ड मेकअप के साथ कैरी करके महफिल की स्पॉट लाइट बन सकती हैं।

हैवी रॉयल लहंगा

हैवी डिजाइनर और रॉयल लहंगे में Aditi बेहद खूबसूरत लग रही हैं। भाई की शादी में पहनने के लिए एक्ट्रेस का लहंगा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप सिल्वर पेंडेंट और छोटे इयररिंग्स के साथ लहंगे को एलिगेंट लुक दे सकती हैं।

डिजाइनर डिसेंट साड़ी

Aditi की डिजाइनर डिसेंट पर्पल साड़ी देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रही है। आप बन हेयर स्टाइल के साथ लुक को अट्रैक्टिव के साथ साथ कंप्लीट भी कर सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aditi_bhatia4)