दोस्तों को अप्रैल फूल कैसे बनाएं?


By Priyam Kumari01, Apr 2025 09:42 AMjagran.com

अप्रैल फूल डे

1 अप्रैल का दिन दुनिया भर में अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दोस्तों से मस्ती-मजाक का होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मूर्ख बनाते हैं। उनसे प्रैंक करते हैं।

दोस्तों को कैसे फूल बनाएं?

इतना ही नहीं, सभी की कोशिश ये रहती है कि वह पहले सामने वाले के साथ प्रैंक करें। इसके लिए कोई मैसेज भेजकर, तो कोई प्रैंक से फूल बनाने की कोशिश करता है।

अप्रैल फूल डे के लिए प्रैंक आइडियाज

अगर आप भी अपने करीबी लोगों के साथ प्रैंक करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ मजेदार प्रैंक बताते हैं, जिनकी मदद से दोस्तों को फूल बना सकते हैं।

प्रैंक कॉल

अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए आप नए नंबर से उन्हें कॉल करके मजे ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आप उन्हें यह भी कह सकते हैं कि उनके खिलाफ कंप्लेंट हुई है।

शादी का नकली कार्ड

अप्रैल फूल बनाने के लिए दोस्त को अपनी नकली शादी का कार्ड भेज सकते हैं। आप इंटरनेट के द्वारा शादी का ये नकली कार्ड बनाकर, उन्हें शादी में जरूर आने का वादा कर सकते हैं।

डिस्काउंट वाउचर

अपने आपके दोस्त शॉपिंग के शौकीन हैं, तो उनके साथ किसी शोरूम या रेस्टोरेंट का 90% डिस्काउंट का नकली वाउचर भेंजे। ऐसा करने से जब वहां जाएंगे और उन्हें वहां कुछ नहीं मिलेगा, तब आप उन्हें अप्रैल फूल बना सकते हैं।

लॉटरी विनर

अगर आप अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाना चाहते हैं, तो उनके ऊपर लॉटरी विनर का प्रैंक कर सकते हैं। उनसे ये कहें कि उन्हें इस चीज में बड़ी लॉटरी लगी है।

खाली बड़ा डिब्बा

अप्रैल फूल के मौके पर दोस्त को फूल बनाने चाहते हैं, तो उसके घर गिफ्ट के नाम पर एक खाली बड़ा डिब्बा भेज दें या फिर डिब्बे के अंदर खाल डिब्बा डालकर मूर्ख बनाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva