सर्दियों में गुड़ और घी एक साथ खाने से मिलते हैं ये अचूक फायदे


By Farhan Khan22, Nov 2023 12:25 PMjagran.com

सर्दियां

सर्दियों का मौसम में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से लोग आसानी से संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं, जिसमें खुद को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं।

गर्म चीजें

इस मौसम में लोग ऐसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जो उन्हें अंदर से गर्म बनाए रखे और सर्दी से बचाए।

गुड़ और घी

गुड़ और घी इन्हीं फूड्स में से एक है, जिसे सर्दियों में डाइट का हिस्सा बनाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए इसके कुछ फायदे जानते हैं।

कब्ज की समस्या

गुड़ में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व और घी की लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज मिलकर एक्सक्रीशन की प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

वात, पित्त और कफ में असरदार

घी और गुड़ का नियमित सेवन करने से शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को संतुलित करने में मदद मिल सकती है साथ ही यह इससे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शांत करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया

गुड़ के साथ घी मिलाकर खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम के सीक्रिशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। नियमित तौर पर आधा चम्मच घी और गुड़ खाएं।

पोषक तत्व

घी में हेल्दी फैट और घुलनशील विटामिन जैसे ए, ई और डी भारी मात्रा में होते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से अतिरिक्त पोषक तत्व मिलते हैं।

पाचन तंत्र

घी को डाइट में शामिल करने से भारी या मसालेदार भोजन को पचाना आसान होता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ अपनी प्राकृतिक मिठास की वजह से पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com