ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये टोनर


By Akshara Verma18, Jul 2025 12:30 PMjagran.com

ऑयली स्किन के लिए घरेलू टोनर

मानसून के महीने में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए क्या आप कई तरीके के बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं ऑयली स्किन को कम करने के लिए आप घरेलू टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं।

नींबू का टोनर

ऑयली स्किन के लिए नींबू के रस टोनर एक नेचुरल टोनर जैसा है। यह त्वचा पर ऑयली नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, नींबू में विटामिन-सी पाया जाता हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है।

गुलाब जल टोनर

अगर आप मानसून में ऑयली स्किन से परेशान हो चुके हैं, तो गुलाब जल के टोनर का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण स्किन को फ्रेश और मुलायम बनाता है।

पुदीना टोनर

पुदीना में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को ऑयल फ्री करने के साथ-साथ चेहरे पर मौजूद काले दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। आप इसे रोज चेहरे को पानी से साफ करके इस्तेमाल करें।

आलू का टोनर

आलू ऑयली स्किन के लिए एक रामबाण की तरह होता है। यह स्किन पर मौजूद सभी गंदगी और काले धब्बों को कम करने में मदद करता हैं। आप घर पर इसका टोनर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

खीरा टोनर

मानसून में स्किन डल और ऑयली हो जाती है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप खीरे का टोनर बनाकर इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद विटामिन-सी और पोटेशियम त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाएंगे।

विच गाजर टोनर

क्या आप जानते हैं विच गाजर टोनर ऑयली स्किन के लिए एक प्राकृतिक टोनर जैसा होता है। यह ऑयली स्किन को नियंत्रित करता है। साथ ही, उसे चमकदार और फ्रेश बनाता हैं।

आप मानसून के दिनों में चेहरे को ऑयल फ्री बनाने के लिए स्टोरी में बताए गए इन घरेलू टोनर का उपयोग करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva