Ashwani Kumar ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी


By Ashish Mishra01, Apr 2025 01:20 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल शुरू होने के बाद से ही नए खिलाड़ी इतिहास रच रहे हैं। आइए जाते हैं कि Ashwani Kumar डेब्यू मैच में कौन-सा इतिहास रचा है?

ashwani kumar

अश्विनी कुमार मोहाली के झंझेडी गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है।

शेर -ए पंजाब क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन

अश्विनी कुमार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाले शेर-ए-पंजाब टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अश्विनी 4 घरेलू क्रिकेट टी20 खेलकर आईपीएल में डेब्यू किया।

पहली गेंद पर लिया विकेट

अश्विनी ने आईपीएल के डेब्यू के पहले ओवर की पहली गेंद पर ही केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। अश्विनी बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं।

इन खिलाड़ियों को भी किया आउट

अश्विनी कुमार केकेआर के मनीष पांडे, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया। अश्विनी डेब्यू मैच में 4 विकेट हासिल किए।

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

अश्विनी आईपीएल डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा कोई नहीं कर पाया है।

8 विकेट से मिली जीत

मुंबई इंडियन ने केकेआर को 8 विकेट से हराया। MI की टीम 12.5 ओवर में ही 117 रन को हासिल करने में सफल रही।

केकेआर ने बनाए थे 116 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में 116 रन बनाए थे। जिसे मुंबई इंडियन में 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ