आईपीएल की शुरुआत से ही की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि MI vs KKR की टीमों के Playing-11 में कौन खिलाड़ी शामिल होंगे?
आज यानी 31 मार्च को MI vs KKR के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है।
एमआई और केकेआर के बीच मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, मैच का टॉस 7 बजे होगा। आप लाइव मैच जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
यह टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। अभी तक इस सीजन के दोनों मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।
केकेआर की टीम अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। केकेआर अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी।
इस टीम में रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू शामिल हो सकते हैं।
इस टीम में क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं।
केकेआर की टीम अपने पहले मुकाबले में आरसीबी से हार गई थी। वहीं, दूसरे मैच में केकेआर से राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
आईपीएल से जुड़ी खबरों समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ