किंग कोहली ने चेन्नई के खिलाफ बनाया यह विराट रिकॉर्ड


By Farhan Khan29, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

शुरू हो चुका है आईपीएल

आईपीएल 2025 शुरू हो चुका है और दर्शकों में आईपीएल का भारी जुनून देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें, अब तक कुल सात मैच हो चुके हैं।

चेन्नई और आरसीबी के बीच हुआ मैच

शुक्रवार को आईपीएल का आठवां मैच खेला गया। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच हुआ। यह मुकाबला देखने लायक था।

आरसीबी ने जीता मैच

आरसीबी ने यह मैच अपने नाम किया। आरसीबी ने 17 साल बाद चेपॉक में अपना पहला मैच जीता। रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने जीत हासिल की।

विराट कोहली ने बनाया यह रिकॉर्ड

आईपीएल के इस मैच में किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानें।

शिखर धवन के रिकॉर्ड को किया तहस-नहस

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन के रिकॉर्ड को तहस-नहस कर डाला। वह अब सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

शिखर धवन का प्रदर्शन

शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ 34 मैच खेलकर 1054 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 131 के स्ट्राइक रेट के साथ एक शतक और आठ अर्धशतक भी जड़ा था।

विराट कोहली का प्रदर्शन

वहीं, विराट कोहली ने सीएसके ​खिलाफ अब तक 34 मैच खेलकर 1084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी जड़े हैं। हालांकि, वह अभी तक एक भी शतक नहीं लगा सकें।

आईपीएल की अभी तो शुरुआत है। ऐसे में देखना बाकी है कि विराट कोहली और कितने रिकॉर्ड्स बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com