CSK vs RCB: इन दोनों टीमों की Playing 11 में हो सकते हैं ये बदलाव


By Ashish Mishra28, Mar 2025 04:57 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आज होने वाले CSK vs RCB के मैच के Playing 11 में कौन शामिल होगा?

CSK के कप्तान

CSK की टीम ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। इस टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

CSK की Playing 11

इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद शामिल हो सकते हैं।

RCB के कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व रजत पाटीदार करेंगे। इनकी अगुवाई में टीम ने अपना पहले मैच जीता था। RCB की Playing 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है।

RCB की Playing 11

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम/भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल शामिल हो सकते हैं।

CSK vs RCB के बीच मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला आज यानी 28 मार्च को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

भुवनेश्‍वर कुमार की हो सकती है वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बड़े बदलाव हो सकते हैं। टीम में भुवनेश्‍वर कुमार की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो तेज गेंदबाज रसिख सलाम टीम से बाहर हो सकते हैं।

CSK में पथिराना हो सकते हैं शामिल

मथीशा पथिराना की फिटनेस सही होने पर टीम में वापसी हो सकती है। ऐसा होने पर नाथन एलिस का पत्ता कट सकता है। हालांकि, पथिराना के टीम में शामिल होने की संभावना न के बराबर है।

पढ़ते रहें

आईपीएल की खबरों के बारे में जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ