Nicholas Pooran ने IPL में बनाया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स


By Farhan Khan28, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

आईपीएल 2025 का रोमांच है जारी

आईपीएल 2025 शुरू हो चुका है और दर्शकों में आईपीएल का भारी जुनून देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें, अब तक कुल छह मैच हो चुके हैं।

हैदराबाद और लखनऊ के बीच हुआ मैच

शुक्रवार को आईपीएल का सातवां मैच खेला गया। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद और लखनऊ के बीच हुआ।

लखनऊ ने जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए, जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने आसानी से चेज कर लिया और जीत अपने नाम की।

निकोलस पूरन ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और लखनऊ की ओर से खेल रहे निकोलस पूरन ने इस मैच में कई ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बनाए, जो आपको जानने चाहिए। आइए, इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

बनाया सबसे तेज अर्धशतक

निकोलस पूरन ने आईपीएल के इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने यह अर्धशतक महज 18 गेंदों में बनाया।

600 से ज्यादा सिक्स लगाने की लिस्ट में शुमार

निकोलस पूरन अब 600 से ज्यादा सिक्स लगाने की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। इस लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

लखनऊ के लिए बनाए 1000 रन

निकोलस पूरन ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए अपने 1000 रन भी पूरे किए। इस लिस्ट में वह दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल की अभी तो शुरुआत है। ऐसे में देखना बाकी है कि निकोलस पूरन और कितने रिकॉर्ड्स बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com