आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो गई है। आज SRH vs LSG के बीच मैच खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों के Playing-11 में कौन खिलाड़ी शामिल होंगे?
आज यानी 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। हैदराबाद के बल्लेबाजों को कंट्रोल करना लखनऊ के गेंदबाजों के लिए चैलेंज होगा।
SRH vs LSG मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
यह टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। दिल्ली के साथ हुए मैच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा था।
इस टीम में एडम मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी और अवेश खान शामिल हो सकते हैं।
इस टीम की अगुवाई पैट कमिंस करेंगे। हैदराबाद आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।
इस टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं।
इस टीम के प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव की गुंजाइश नहीं है। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं।
आईपीएल की खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ