आईपीएल 2025 का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। हर दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड्स देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों में आईपीएल मैच का रोमांच देखा जा रहा है।
आईपीएल 2025 में अब तक कुल पांच मैच हो चुके हैं। बुधवार को आईपीएल का छठा मैच खेला गया। यह मैच राजस्थान और कोलकाता के बीच हुआ।
इस मैच में कोलकाता ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए थे।
आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानें।
आईपीएल के सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आते हैं। उन्होंने सीएसके की तरफ से कुल 265 मैच खेले।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान और ताबड़तोड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा आते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 258 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली ने आरसीबी की तरफ से कुल 253 मैच खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।
रवींद्र जडेजा उर्फ जड्डू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कुल 240 मैच खेले। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com