IPL में राशिद खान ने तोड़ा इन 2 दिग्गजों का रिकॉर्ड


By Farhan Khan26, Mar 2025 08:00 PMjagran.com

आईपीएल का पांचवां मैच खेला गया

आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा चुका है। अब तक आईपीएल के 4 मैच हो चुके हैं। पांचवा मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया।

पंजाब ने हासिल की जीत

आईपीएल का यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। पंजाब ने इस मैच में 11 रन से जीत हासिल की।

राशिद खान ने तोड़ा दो दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए हरफनमौला स्पिनर राशिद खान ने इस मैच में दो दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

राशिद खान ने लिए 150 विकेट

राशिद खान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात की तरफ से एक विकेट लेकर आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड

राशिद खान ने IPL में अपने 150 विकेट पूरे किए और इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह और ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड को तहस-नहस कर डाला।

ब्रावो का रिकॉर्ड

बुमराह ने आईपीएल में अपने 124वें मैच में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए थे, जबकि ब्रावो ने 137वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी।

राशिद खान बनें तीसरे गेंदबाज

राशिद खान आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। इसस पहले यह उपलब्धि युजवेंद्र चहल ने अपने नाम की थी।

मैच की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए, वहीं, गुजरात टाइटंस 232 पर ही ऑल आउट हो गई थी।