आईपीएल 2025 के शुरू होते ही सभी टीमें फाइनल खिताब जीतने के लिए कमर कस ली हैं। आइए जानते हैं कि RR Vs KKR मैच में पिच कैसी रहने वाली है?
इन दोनों टीमों के बीच आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम मैच खेला जाएगा। केकेआर और आरआर दोनों टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
गुवाहाटी की बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं, गेंदबाजों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
गुवाहाटी में ओस के चलते दूसरी पारी में बदलाव देखने को मिल सकता है। दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए पूरी रणनीति से मैदान में उतरेंगी।
गुवाहाटी में 26 मार्च को मौसम अच्छा रहेगा। दिन का तापमान 32 और रात में 19 डिग्री सेलिसियस रहेगा। वहीं, बारिश होने की संभावना 2 प्रतिशत ही है।
इस टीम में संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा शामिल होंगे।
इस टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन और वरुण चक्रवर्ती शामिल होंगे।
आरआर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में फ़ज़लहक फ़ारूक़ी और वानिंदु हसरंगा रहेंगे। वहीं, केकेआर में वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय शामिल रहेंगे।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ