आईपीएल 2025 का मुकाबला काफी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि GT vs PBKS मैच में दोनों टीमों की Playing-11 में कौन से खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं?
आईपीएल 2025 में पंचाब किंग्स की तरफ से श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन में अय्यर ने केकेआर को फाइनल खिताब जिताया था।
इस टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जोस इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल होंगे।
इस टीम का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे। गिल अपनी बैटिंग से ही तहलका मचा देते हैं। इनके अलावा, तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर भी दिखेंगे।
इस टीम में शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करने के लिए काफी लड़ाई लड़ी। पंजाब ने 26.75 करोड़ में अय्यर को टीम में शामिल किया।
GT vs PBKS मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इन टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30pm से शुरू होगा।
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च 2025 से हुई है।
आईपीएल से जुड़ी तमाम खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ