आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है, और दर्शक आईपीएल का खूब आनंद ले रहे हैं। अब तक कुल 04 आईपीएल मैच हो चुके हैं। सोमवार को दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ।
यह मैच विशाखापटनम के राज शेखर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत अपने नाम की, जबकि लखनऊ ने 209 रन बनाए थे।
आज हम आपको आईपीएल की अंक तालिका के जरिए बताएंगे कि कौन-सी टीम किस नंबर पर मौजूद है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर सनराइजर्स हैदराबाद टीम है। टीम ने राजस्थान को हराकर यह मुकाम हासिल किया।
आरसीबी की टीम की बात करें, तो टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। आरसीबी ने केकेआर को हराकर यह स्थान हासिल किया।
सीएसके की टीम आईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर 2 अंक और +0.493 नेट रन रेट के साथ मौजूद है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 अंक तालिका में चौथे पायदान पर 2 अंक और +0.371 नेट रन रेट के साथ मौजूद है।
पंजाब किंग्स की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद है, जबकि गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर है। वहीं, लखनऊ की टीम 7वें पायदान पर है।