भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन ने 3 विकेट लेकर ही नया कीर्तिमान रच दिया।
पुणे टेस्ट में पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान न्यूजीलैंड टीम को पहले 3 बड़े झटके आर अश्विन ने दिए।
अश्विन ने 8वें ओवर में सबसे पहले टॉम लैथम का शिकार किया और फिर विल यंग को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया।
इसके बाद डेवोन कॉन्वे के रुप में अपना तीसरा विकेट झटका। इसके साथ ही आर अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने नाथन लियोन को पीछे छोड़ा।
इस मैच से पहले अश्विन 186 विकेट के साथ WTC में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे जबकि नाथन के नाम 187 विकेट थे।
WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर दो 187 - नाथन लियोन (78 पारी) पर आ गए हैं।
तीसरे नंबर 175 - पैट कमिंस (78 पारी), चौथे नंबर पर 147 - मिशेल स्टार्क (73 पारी) और पांचवें नंबर पर 134 - स्टुअर्ट ब्रॉड (63 पारी) है।
आगे अभी देखना बाकी है कि आर अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ और नए कितने रिकॉर्ड्स बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com