यंग गर्ल स्टाइल करें Shruti के हेयर स्टाइल


By Akshara Verma31, Mar 2025 03:50 PMjagran.com

Shruti के स्टनिंग हेयर स्टाइल

Shruti Haasan हेयर स्टाइल को लेकर यंग गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के एलिगेंट से लेकर सिंपल हेयर स्टाइल लुक्स दिखाएंगे, जो आपके हर आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाएंगे।

लो बन हेयर स्टाइल

रॉयल और क्लासी लुक के लिए आप साड़ी संग बालों में लो बन हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। यह आपके आउटफिट के साथ लुक में भी चार-चांद लगाएगा।

ट्विस्टेड ब्रेड

एक्ट्रेस ने बालों को आगे से ट्विस्ट के साथ वेव्स लुक दिया है, जो देखने में काफी एलिगेंट हेयर स्टाइल लग रहा हैं। शादी में सूट के साथ यह हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा।

स्ट्रेट हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ स्ट्रेट हेयर स्टाइल को कैरी किया है, जो देखने में एलिगेंट लग रहा है। आप छोटे बालों के साथ भी इस हेयर स्टाइल को बना सकती हैं।

हाफ-टाई हेयरस्टाइल

आज के टाइम में हाफ-टाई हेयरस्टाइल फेमस है। यह स्टाइल लंबे और छोटे दोनों लेंथ के बालों पर बहुत शानदार लगता है। आप इस लुक को साड़ी पर ट्राई कर सकती हैं।

लाइट कर्ली वेव्स

ज्यादातर लड़कियों के बालों में कर्ली वेव्स काफी सुंदर लगते है। यह लुक बेहद कूल और ट्रेंडी है, जिसे आप पार्टी से लेकर ऑफिस में क्लासी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

क्लासी सिंपल हेयर

जिन लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद है, उनके लिए यह सिंपल हेयर स्टाइल एकदम परफेक्ट है। यह आपकी ड्रेस को स्टाइलिश लुक देता है।

पार्टी में ग्लैमरस लुक के लिए आप एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@shrutzhaasan)