पिंक बॉल से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम


By Farhan Khan18, Dec 2024 12:24 PMjagran.com

पिंक बॉल टेस्ट मैच

पिंक बॉल से टेस्ट मैच क्रिकेट का नया फॉर्मेट है। हाल में इसे बीसीसीआई ने जारी किया। इसमें मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाते हैं।

पिंक बॉल से मैच जीतने वाली टीम  

आज हम आपको बताएंगे कि किस टीम ने पिंक बॉल से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

ऑस्ट्रेलिया टीम

पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच साल 2015 में खेला गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।

एडिलेड ओवल में हुआ मैच

इंटरनेशनल क्रिकेट पहली बार ऐसा मैच हुआ, जहां डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में खेला गया था।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीते 12 मैच

ऑस्ट्रेलिया टीम ने कुल 13 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 12 में जीत हासिल कर इतिहास रचा था।  

वेस्टइंडीज की टीम

लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम आती है, जिसने 5 पिंक बॉल टेस्ट मैच में से 4 में जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।  

टीम इंडिया

लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया का नाम शामिल है। टीम इंडिया ने 5 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलते हुए 3 में सफलता हासिल की।

अब यह देखना बाकी होगा कि ऑस्ट्रेलिया टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती हैं? क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com