कई बार हम ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने लगते हैं, जो कुछ समय बाद शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
शरीर की मजबूती के लिए हड्डियां को मजबूत होना बेहद आवश्यक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से फूड हड्डियों को कमजोर बनाते हैं।
अगर आप शुगर का अधिक सेवन करते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। इससे हड्डी टूटने और बोन डेंसिटी कम होने लगती है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसमें शुगर के साथ-साथ फॉस्फोरिक एसिड होती है, जो शरीर से कैल्शियम को सोखने का काम करती हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होती है।
आयरन सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन इसका अधिक सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है।
शरीर में अधिक आयरन होने से कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट आती है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
हमेशा सीमित मात्रा में खाना चाहिए। नमक अधिक मात्रा में खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं। ऐसे में प्रोसेस्ड और फास्ट फूड का सेवन न करें।
अगर आप ऊपर बताई गई चीजें से परहेज करते हैं तो इससे आपका शरीर तो सेहतमंद रहेगी ही साथ में हड्डियां भी मजबूत बनेंगी।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com