शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा जोड़ों में दर्द होने की समस्या भी बढ़ने लगती है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मसल्स से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसके साथ ही हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं।
अगर आपकी सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है तो इससे पता चलता है कि शरीर में कैल्शियम की कमी है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखून टूटने लगता है। इस दूर करने के लिए दूध और दही का सेवन करना चाहिए।
कैल्शियम की कमी से हार्ट की गति में बदलाव होने लगती है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आपकी त्वचा रूखी हो गई है तो यह शरीर में कैल्शियम के कम होने का लक्षण हो सकता है। इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
शरीर में कैल्शियम की कमी हो दूर करने के लिए डाइट में दूध, दही, पनीर, आंडे, बादाम और संतरा को शामिल करना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ