मानसून में इन जगहों पर भूल से भी न जाए


By Farhan Khan19, Jul 2025 10:42 AMjagran.com

शुरू हो चुका है मानसून

मौसम धीरे-धीरे चेंज हो रहा है। मानसून शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग अपनी डाइट में मानसून वाले फूड्स शामिल कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग घूमने निकल चुके हैं।

मानसून में इन जगहों पर न जाएं

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन जगहों पर मानसून में भूल से भी नहीं जाना चाहिए, ताकि आपके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। आइए इन जगहों के बारे में जानें।

श‍िमला न जाएं

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला टूरिस्ट के लिए एक देखने लायक जगह है, लेकिन आपको मानसून के दौरान यहां नहीं आना चाहिए। मानसून में शिमला में पहाड़ियों से मलबा गिरने के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं।

केरल मानसून में सेफ नहीं

बरसात के मौसम में यहां ट्रैवल करने से बचना चाह‍िए। बारिश के कारण यहां बाढ़ आने की संभवना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको मानसून में केरल आने से बचना चाहिए।

मसूरी मानसून के बाद जाएं

उत्‍तराखंड में बसा मसूरी पूरी दुन‍िया में क्‍वीन ऑफ ह‍िल्‍स के नाम से मशहूर है। मानसून में यहां ट्रैवल करना खतरे से खाली नहीं होता है क्योंकि इस दौरान मसूरी की सड़कें काफी खराब हो जाती हैं।

केदारनाथ जाने से बचें

मानसून के दौरान आपको उत्तराखंड स्थित केदारनाथ जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान यहां बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि यह एक पहाड़ी इलाका है।

ऋषिकेश ट्रिप हो सकती है खतरनाक

मानसून में ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्‍तर अचानक से बढ़ जाता है। कई बार तो बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं, जो आपके ल‍िए मुसीबत का कारण बन सकते हैं।

इन जगहों पर जाएं

इन जगहों के अलावा आप मानसून में लोनावाला, उदयपुर और कूर्ग आदि जगहों को विजिट कर सकतें हैं। ये जगहें आपके दिन को यादगार बना सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com