रात में ये चीजें खाने से पेट में बन सकती है गैस


By Farhan Khan20, Jul 2025 01:00 PMjagran.com

पेट में गैस बनने की समस्या

आज के समय में हमारा खानपान कुछ इस तरह का हो गया है कि पेट में गैस बनना बेहद आम बात हो गई है और रात के समय अधिकतर लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।

रात में न खाएं ये चीजें

अगर आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में रात में आपको ये चीजें भूल से भी नहीं खानी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

चने की दाल है जहर

रात में चने की दाल का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह भारी होती है और इसे पचाना मुश्किल हो सकता है, जो आपके पेट में गैस बना सकती है।

लोबिया खाने से बचें

लोबिया में उच्च मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। ऐसे में रात में इसे खाने की गलती न करें। रात में लोबिया का पचाना मुश्किल हो सकता है और आप गैस्ट्रिक की समस्या से जूझ सकते हैं।

पत्ता गोभी से तौबा करें

कहा जाता है कि पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो रात के समय आपके पेट में भयंकर गैस बना सकती है। आज से ही इस सब्जी को खाना छोड़ दें। नहीं, तो परेशानी बढ़ सकती है।

दूध और दूध से बनी चीजें

दूध और दूध से बनी चीजों में लैक्टोज नामक तत्व पाया जाता है। अगर आपको एलर्जी है, तो ऐसे में इन चीजों को न खाएं। इससे आपके पेट में गैस बन सकती है।

राजमा न खाएं  

रात में राजमा खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इसमें फाइबर पाया जाता है और फाइबर पचने में टाइम लेता है। इसके चलते आपके पेट में गैस बन सकती है।

हेल्दी चीजें खाएं

इन चीजों की बजाय आपको उन चीजों पर फोकस करना चाहिए, जो पेट में गैस न बनाती है। वहीं, आप कुछ हेल्दी योगासन भी कर सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com